फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shopkeeper raped the student, she is five months pregnant

Kannauj News: दुकानदार ने किया दुष्कर्म, छात्रा पांच माह की गर्भवती

Wed, 04 Dec 2024 11:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper raped the student, she is five months pregnant
तालग्राम। दुकानदार के दुष्कर्म करने से किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। पिता ने दुकानदार युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को गांव के एक दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसकी 15 वर्ष की पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है। पुत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। तब पत्नी ने पुत्री को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि पुत्री पांच माह की गर्भवती है। पूछने पर पुत्री ने बताया कि गांव के दुकानदार युवक के यहां सामान लेने के लिए गई। तभी उसने दुकान के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शिकायत करने पर दुकानदार ने पिता सहित अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण किशोरी ने यह बात नहीं बताई। इसके बाद दुकानदार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दुकानदार की पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दुकानदार युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रात में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed