{"_id":"6898eb1ff335a84e8a0aad17","slug":"shopkeeper-injured-in-accident-dies-during-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135630-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
प्रेमपुर। छिबरामऊ के घिलोई के निकट आठ अगस्त को कंटेनर ने बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दुकानदार घायल हो गया था। घायल की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर निवासी रवींद्र कुमार (52) की परचून की दुकान थी। आठ अगस्त को दुकान का सामान लेने के लिए रवींद्र बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। घिलोई गांव के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा था। यहां से गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां पर मौत गई। शव गांव पहुंचते ही पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रवींद्र की कोई संतान नहीं हैं। छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।