फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shohde jailed for two years for molesting a student

Kannauj News: छात्रा से छेड़खानी में शोहदे को दो साल कैद

Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shohde jailed for two years for molesting a student
कन्नौज। कॉलेज जाते समय साइकिल से छात्रा को गिराकर छेड़खानी करने वाले शोहदे को कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाई। शोहदे पर कोर्ट ने तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने 17 नवंबर 2014 को तारापुर्वा निवासी रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 16 वर्षीय बेटी साइकिल से डिग्री कॉलेज में बीएससी में पढ़ने जा रही थी। इस दौरान काली नदी के पुल पर बाइक सवार रजनीश ने बेटी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद छेड़खानी करते हुए बेटी को खींचकर सुनसान स्थान पर ले लाने का प्रयास करने लगा पर राहगीरों को देखकर भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार को विशेष न्यायधीश पॉक्सो गीता सिंह ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान रजनीश को दो साल कैद की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को पांच माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed