{"_id":"594eac834f1c1b55178b456c","slug":"shipwrecked-from-the-government-seed-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बीज भंडार से कब्जेदारों को भगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बीज भंडार से कब्जेदारों को भगाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कब्जामुक्त कराते एसडीएम छिबरामऊ व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी भू माफिया टास्क फोर्स के सर्वे के बाद उप जिलाधिकारी छिबरामऊ ने सरकारी जमीनों व भवनों को कब्जेदारों से मुक्त कराने के अभियान की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कस्बा तालग्राम के झोपड़ पट्टी के समीप बने राजकीय बीज भंडार से कब्जेदारों को हटा दिया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया तो एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने तालग्राम में राजकीय कृषि गोदाम का निर्माण वर्ष 1980 में कराया था। इसके बाद कुछ दिनों तक संचालित रहा। बाद में गुरसहायगंज स्थानांतरित हो जाने पर तालग्राम के भवन पर अशर्फीलाल व कई लोगों ने कमरों से लेकर परिसर में अपना कब्जा जमा लिया। बसेरा बनाकर मवेशियों के साथ रहने लगे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष कृषि अधिकारी नीरज कटियार ने कब्जा मुक्त कराया था, लेकिन दोबारा से उन लोगों ने कब्जा कर लिया। शनिवार को एसडीएम छिबरामऊ रामदास, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगो दिनेश दुबे ने पुलिस टीम ने कब्जाधारकों को वहां से भगाया।
विज्ञापन