फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shauch karane gaee kishoree ka ardhanagn mila shav

शौच करने गई किशोरी का अर्धनग्न मिला शव

Sat, 17 Aug 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
shauch karane gaee kishoree ka ardhanagn mila shav
गुरसहायगंज(कन्नौज)। शौच के लिए गई किशोरी की मक्के के खेत में अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। रस्सी से गला घोट कर हत्या को अंजाम दिया गया। मौके की स्थिति देखकर पुलिस अधिकारियों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खेतों की ओर शौच करने गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास पूछताछ की। शाम करीब चार बजे पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ खेतों में ढूंढना शुरू किया। मक्के के खेत में एक पेड़ के पास किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। किशोरी के गले में रस्सी बंधी हुई थी। सलवार और चप्पलें शव के पास पड़ी थीं। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दुष्कर्म के बाद या दुष्कर्म का विरोध करने पर गला घोट कर हत्या को अंजाम देने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। एसपी ने बताया कि गांव के बाहर किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। गले में रस्सी कसी हुई थी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पड़ोसी से हुआ था विवाद
कन्नौज। हत्या से थोड़ी देर पहले किशोरी का पड़ोसी युवक से विवाद हुआ था। मृतका के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी युवक ने दरवाजे पर लगे सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर सबमर्सिबल की मोटर डाल रखी है। पानी भरने को लेकर बेटी से पड़ोसी ने गाली-गलौज किया था। इस रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह करीब छह बजे शौच जाने के लिए किशोरी पड़ोसी के दरवाजे पर लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। पड़ोसी युवक ने पानी भरने को लेकर गाली-गलौज किया था। परिजनों का आरोप है कि हैंडपंप में पड़ोसी मोटर डाले है। उन लोगों को पानी नहीं भरने दिया जाता है। बेटी से विवाद के बाद पड़ोसी ने रंजिश मानते हुए हत्या कर दी। पुलिस ने तीन पड़ोसी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। पुलिस ने शाम करीब सात बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed