{"_id":"5df291038ebc3e87c300b003","slug":"sharaab-ke-nashe-mein-dhut-rahane-vaale-maassaab-nilambit-kannauj-news-knp531827219","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत रहने वाले मास्साब निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत रहने वाले मास्साब निलंबित
विज्ञापन
कन्नौज। अक्सर शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचने वाले मास्साब को बीएसए ने निलंबित कर दिया। बीएसए के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षक की शिकायत की थी। यह सात दिन से गैरहाजिर चल रहे थे। वहीं विद्यालयों के निरीक्षण में बीएसए ने साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए केके ओझा ने बताया कि सौरिख ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मलिकंठपुर का औचक निरीक्षण किया गया। शिक्षामित्र शशी कुमारी, नीलकमल उपस्थित थीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रोहित कुमार गैरहाजिर मिले। बताया गया कि यह पिछले सात दिन से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। पंजीकृत 36 छात्रों में 12 उपस्थित थे। शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली। ग्रामीणों ने बीएसए को बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक अक्सर विद्यालय में शराब के नशे में आते हैं। वह शिक्षण कार्य नहीं करते हैं। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय खरगपुर हसेरन में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पंकजा सिंह, सहायक शशिकांत, अच्युत प्रताप सिंह सेवक उपस्थित मिले। पंजीकृत 55 छात्रों में 33 उपस्थित थे। सफाई व्यवस्था खराब मिली। स्टॉफ को सुधार लाने की चेतावनी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरगपुर हसेरन में इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र सिंह, सहायक रविराज सिंह उपस्थित मिले। पंजीकृत 61 छात्रों में 42 उपस्थित थे। बीएसए ने शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।