{"_id":"66cfac16661e75051c0af207","slug":"shankarpurs-lal-killed-the-terrorist-despite-being-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-117826-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शंकरपुर के लाल ने घायल होने के बाद भी मार गिराया आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शंकरपुर के लाल ने घायल होने के बाद भी मार गिराया आतंकी
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ के ग्राम शंकरपुर निवासी विजय उर्फ अंजू यादव पुत्र दलवीर सिंह साल 2011 में सेना में भर्ती हुए। उन्हें पहली तैनाती चंडीगढ़ में मिली। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। मंगलवार सुबह सेना की टुकड़ी के साथ विजय गश्त कर रहे थे, तभी आतंकियों ने हमला कर लिया। आंख के पास से गोली छू कर निकल गई और विजय घायल हो गए।
इसके बाद भी विजय ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जम्मू में सेना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों को घटना के सूचना देने के साथ ही उनकी बटालियन ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सैनिक हॉस्पिटल भिजवा दिया। भाई सोनू ने बताया कि इलाज के बाद हालत में सुधार है। घायल सैनिक की पत्नी प्रवंजना, पुत्री आर्या व पुत्र ब्रह्म समेत अन्य परिजन भी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
इनसेट
गांव के लोगों ने शीघ्र स्वस्थ होने की मांगी मनौती
गांव के लाल विजय उर्फ अंजू के मुठभेड़ में घायल होने पर ग्रामीण जितने दुखी है, उतने ही एक आतंकी को मार गिराने पर गौरवान्वित भी हैं। गांव के लोगों ने परिजनों के साथ गांव की इष्ट देवी मां सती देवी से घायल सैनिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूजन अर्चन किया।