{"_id":"5fbd49628ebc3e9bb80ba9a9","slug":"shahar-mein-jaam-jas-ka-tas-nahin-banee-yojana-kannauj-news-knp5960918124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम जस का तस, नहीं बनी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम जस का तस, नहीं बनी योजना
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क सुरक्षा सप्ताह औपचारिकता में निपट गया। यातायात माह भी खत्म होने को है। अभी तक शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी है। मामला जीटी रोड का हो या प्रमुख बाजारों का, हाल जस का तस है। अभी तक ऐसी कार्ययोजना भी नहीं बन सकी जिससे जनता को जाम से निजात दिलाई जा सके।
शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था और नियमों का पालन कराने के लिए हर साल पुलिस नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाती है। जिलाधिकारी से लेकर एसपी तक सभी के संबोधनों के बीच जनता जाम से मुक्ति, सड़क हादसों में कमी आने के उपाय तलाशती रहती है। समस्या का निराकरण नहीं हो पाता है। इसी बीच संभागीय परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। मनमानी पर उतारू वाहन चालकों पर लगाम नहीं लग सकी। सरायमीरा बस अड्डे से जीटी रोड पर दोनों ओर करीब एक किमी तक हर दिन जाम लगता है। यह जाम कब लग जाए, कोई भरोसा नहीं रहता। लाखन तिराहे से पुराने कन्नौज मार्ग, कोतवाली से पुराने कन्नौज मार्ग, बड़ा बाजार, पीतल मंडी रोड, मछली बाजार रोड पर अक्सर जाम लगता है। मंगलवार को भी बस स्टॉप और तहसील के सामने जीटी रोड पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। बाजार बंदी के बाद भी शहर के अंदर के प्रमुख बाजारों में माल ले जाने वाले वाहनों के चलते जाम लगा रहा।
वहीं यातायात प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि सरायमीरा व अन्य प्रभावित जगहों पर नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जाती है। गलत खड़े वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। जुर्माना भी वसूल किया जाता है। वाहन चालकों में सुधार नहीं हो रहा है। अब वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।