फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Several times during the altercation counting

काउंटिंग के दौरान कई बार नोकझोंक

Sun, 01 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 01 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Several times during the altercation counting

मंडी समिति में पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे

विज्ञापन
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। गणना के दौरान मतपत्रों में लगे निशान को लेकर कई बार एजेंटों और गणना कर्मियों के बीच नोंकझोंक हुई। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

देर रात तक बीडीसी के एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों के परिणामों की घोषणा की जा चुकी थी, जबकि मतगणना का कार्य चल रहा था। रविवार को दोपहर बाद चुनाव प्रेक्षक लोकेश कुमार ने मंडी समिति पहुंचकर मतगणना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद डीएम अनुज कुमार झा और एसपी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया।

मतगणना टेबल के पास मौजूद सिपाहियों को देखकर डीएम ने उन्हें बैरीकेडिंग के बाहर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने सभी टेबलों का निरीक्षण कर निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव, बीडीओ अनिल कुमार, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित से जानकारी ली। इस दौरान कई एजेंटों ने मतगणना की रफ्तार सुस्त होने की शिकायत की।

एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने के निर्देश दिए। मतगणना के दौरान मंडी समिति के मुख्य गेट के बाहर प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ पूरे दिन डटी रही, जिससे हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। हालांकि, कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत की।

उधर, टेबल नंबर 12 पर मतगणना के दौरान दोपहर बाद करीब ढाई बजे करनौली के बीडीसी पद के बूथ 166  की मतपेटी काफी प्रयासों के बाद भी नहीं खुल सकी। मतगणना कर्मी लगभग आधा घंटे तक मशक्कत करते रहे। जब सफलता नहीं मिली तब उन्होंने पर्यवेक्षक और बीडीओ अनिल कुमार को मामले की जानकारी दी।

बीडीओ ने किसी तरह मतपेटी खुलवाई। तब कहीं मतों की गिनती का कार्य शुरू हो सका। उधर, मतगणना के दौरान पूर्ति विभाग को गणनाकर्मियों के लिए खाना और नाश्ता की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोपहर बाद करीब एक बजे गणना कर्मियों के लिए लंच पैकेट वितरण का कार्य शुरू किया गया, पर ड्यूटी कर रहे सिपाहियों और अन्य कर्मचारियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

जब उन लोगों को लंच पैकेट नहीं मिले तब उन लोगों ने हंगामा करते हुए भोजन कक्ष के बाहर जुट गए और गणना कर्मियों के लिए जा रहे लंच पैकेटों की छीना झपटी शुरू कर दी। इस दौरान कई कर्मचारियों को पूरे दिन भूखे रहकर ड्यूटी करनी पड़ी। उधर, रिजर्व में रखी गई पार्टी के लिए न तो नाश्ता और न ही भोजन की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed