फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Separate booth if there are more than 1200 voters

1200 से ज्यादा मतदाता होने पर अलग बूथ

Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Separate booth if there are more than 1200 voters
कंट्रोल टेबल पर कार्य कराते तहसीलदार अभिमन्यु कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाई गई कंट्रोल टेबल ने काम शुरू कर दिया है। 1200 से ज्यादा मतदाताओं की संख्या होने पर अलग बूथ बनाए जाएंगे। इस काम में तेजी लाने के लिए तहसीलदार ने कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि नए बूथ पर कोविड नियमों के तहत अधिकतम 1200 मतदाता रहेंगे। एक पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम पांच बूथ बनाए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के आधार पर 50 बूथों को बदला जाना है। छिबरामऊ तहसील में 196 विधानसभा क्षेत्र में बीस शिकायतें पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय, नौ शिकायतें पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, एक शिकायत मलिकपुर रामाश्रम व तिर्वा विधानसभा क्षेत्र 197 आंशिक से सपा नेता आलोक वर्मा ने बीस शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस काम में कानूनगो आदित्य दीक्षित, नरेंद्र यादव, सत्येंद्र शुक्ला, लेखपाल विजयकांत शुक्ला, अनिल प्रकाश यादव, बीआरसी ऑपरेटर और 10 लेखपालों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed