{"_id":"5dbb24b78ebc3e93d47d890e","slug":"sendh-lagaakar-do-dukaanon-se-laakhon-ka-maal-paar-kannauj-news-knp522935335","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर दो दुकानों से लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर दो दुकानों से लाखों का माल पार
विज्ञापन
दुकानदार सनोज यादव से पूछताछ करते चौकी प्रभारी जमाल खां।
- फोटो : KANNAUJ
तेराजाकेट(कन्नौज)। चोरों ने खाद और मेडिकल स्टोर की दुकान में सेंध लगाकर लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह दुकानों में चोरी की वारदात से दुकानदारों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के अदमापुर निवासी सनोज यादव की तालग्राम रोड पर खाद व कृषि दवा की दुकान है। बुधवार रात चोर दुकान के पीछे लगे लोहे के रोशनदान की सरियों को तोड़कर अंदर घुस गए। गुल्लक में रखी दस हजार की नगदी और एक लाख 15 हजार कीमत की कीटनाशक दवाई पार कर दी।
इसके बाद चोर पड़ोस में तेराजाकेट निवासी संदीप शर्मा के मेडिकल स्टोर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। यहां से तीन हजार की नगदी और स्टेबलाइजर, इन्वर्टर, बैटरी और करीब 50 हजार की मंहगी दवाइयां पार कर दीं। सुबह दुकानों में चोरी देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज जमाल खां ने पड़ताल की। उन्होंने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।