{"_id":"60ce304d8ebc3e2cd2047efd","slug":"seement-kee-boriyon-se-lada-trak-palata-chaalak-ghaayal-aagara-lakhanoo-eksapresave-par-hua-haadasa-kannauj-news-knp635221074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। आगरा से उन्नाव जा रहा सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हो गया। इसके बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी व गश्ती टीम ने चालक का एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार कराया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के थाना धौलपुर इंदिरा कालोनी निवासी 33 वर्षीय चालक बबलू सिंह दो साथियों के साथ आगरा से सीमेंट की बोरियां लादकर ट्रक को उन्नाव ले जा रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र व एरवाकटरा बॉर्डर के पास किलोमीटर संख्या 132 के सामने सुबह लगभग चार बजे चालक बबलू को झपकी आ गई। इससे ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़कर पलट गया। ट्रक में लदीं सीमेंट की बोरियां हाईवे पर बिखर गईं। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। वहीं दो अन्य साथी सुरक्षित रहे।
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व नामवर सिंह और गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने हाईवे की एंबुलेंस में चालक का प्राथमिक उपचार कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया। एनसीसी के कर्मचारियों को लगाकर सीमेंट की बोरियों को हटवाया गया।