फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Seeing the dirt near the water cooler, EO reprimanded the workers

Kannauj News: वाटर कूलर के पास गंदगी देख ईओ ने कर्मियों को लगाई फटकार

Tue, 09 Apr 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 09 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Seeing the dirt near the water cooler, EO reprimanded the workers
गुरसहायगंज। गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर में लगे वाटर कूलरों का ईओ ने सोमवार को निरीक्षण किया। वाटर कूलरों के आस-पास गंदगी देखकर ईओ ने कर्मियों को फटकार लगाई। दो दिन में सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर पालिका की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 13 वाटर कूलर लगवाए गए हैं। जिससे राहगीरों को शीतल जल के लिए परेशान न होना पड़े। सोमवार सुबह नगर पालिका ईओ अनिल पंडित ने वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह के साथ कस्बा में लगे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई वाटर कूलर से टोटियों से पानी गिरने और गंदगी मिलने पर ईओ ने कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए की दो दिन के अंदर सभी वाटर कूलरों के आस-पास सफाई व्यवस्था और पानी के निकास की उचित व्यवस्था की जाए। किसी भी वाटर कूलर में लगी टोटी से पानी टपकता मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed