फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Secondary schools will open from 16, order has come

माध्यमिक स्कूल 16 से खुलेंगे, आ गया आदेश

Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools will open from 16, order has come
कन्नौज। जिले के माध्यमिक से डिग्री कालेज 16 अगस्त से खुल जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के पास शासन से पत्र आ गया है। मंगलवार को मातहतों के साथ बैठकर इसकी रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि दो पाली में 50-50 प्रतिशत छात्रों को बुलाकर पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 9 से 12 तक स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। कोविड को देखते हुए सीमित संख्या में बच्चों को बुलाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण स्कूल सप्ताह में केवल पांच दिन खुलेंगे। सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक दो पालियों में पढ़ाई होगी। कक्षा 9,10,11 और 12 में 50-50 प्रतिशत छात्र दोनों पालियों में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करनी पड़ेगी। जुकाम,बुखार होने पर छात्र या अध्यापक को गेट के बाहर से ही छुट्टी दे दी जाएगी। सभी विद्यालयों को सप्ताह में शनिवार को सैनिटाइज कराना पड़ेगा। इन सब व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नोडल अफसर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed