फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Search for 11 including MP's Kailash Pardi

Kannauj News: एमपी के कैलाश पारदी समेत 11 की तलाश

Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Search for 11 including MP's Kailash Pardi
कन्नौज। मध्य प्रदेश के पारदी समेत 11 इनामी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एक लाख का इनामी हाल में ही एसटीएफ ने दबोच लिया था जबकि अन्य की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। गंभीर वारदातों में वांछितों पर एसपी कन्नौज की ओर से इनाम घोषित किए गए है। इसमें वर्ष 2023 में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश राज्य के जनपद गुना थाना पिपरई गांव ओरनदी निवासी कैलाश पारदी, थाना पिपरई गांव मुरादपुर निवासी बलाडा पारदी पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। हाल में ही एसटीएफ ने बलाडा पारदी को दबोच लिया था।
विज्ञापन



थाना सौरिख गांव नगला वीरभान निवासी श्रीकृष्ण पर गैंगस्टर के मामले में 25 हजार, शहर कोतवाली के गांव मनिकापुर निवासी सागर उर्फ धर्मवीर पर 25 हजार, कोतवाली तिर्वा मोहल्ला अन्नपूर्णा निवासी अजय कुमार बाथम पर हत्या के मामले में 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एमपी के जनपद गुना थाना कैंट गांव सिगवासा निवासी सुल्तान मोंगिया पर गैंगस्टर मामले में 11 नवंबर 2024 को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। दुष्कर्म के मुकदमे में शहर कोतवाली के वांछित जनपद कानपुर नगर कोतवाली बिल्हौर गांव बकोठी खास निवासी आकाश कटियार पर भी 25 हजार का इनाम किया गया है। 10 हजार के इनामी जनपद इटावा थाना चौबिया के गांव नवलपुर निवासी भूरे यादव, जनपद एटा थाना जैथरा गांव बरौलिया निवासी राजवीर शर्मा, जनपद औरैया थाना बेला गांव मल्हौसी निवासी राजू उर्फ राजीव, थाना तालग्राम गांव भोजपुर निवासी अवनीश, जनपद हरदोई गांव तरता निवासी रघुवीर दास की पुलिस काफी समय से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार का कहना है कि एक लाख के इनामी को हाल में ही एसटीएफ ने दबोच लिया था। अन्य इनामी 11 शातिर बदमाशों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस सहित थाना स्तर की टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed