फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SDM found two veterinary hospitals closed for inspection

एक चिकित्सक के जिम्मे चार चिकित्सालय, दो में बंद मिला ताला

Fri, 27 Nov 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
SDM found two veterinary hospitals closed for inspection
छिबरामऊ। पशु चिकित्सालयों की हकीकत जानने शुक्रवार को निकले एसडीएम देवेश गुप्ता को विशुनगढ़ व मेरापुर गढ़िया में ताला लटका मिला। जानकारी पर पता चला कि सौरिख पशु चिकित्साधिकारी मोहन सिंह के कंधों पर चार जगह का प्रभार होने के कारण अव्यवस्थाएं हैं। एसडीएम ने पशु चिकित्सालय की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने विशुनगढ़, मेरापुर गढ़िया व पशु चिकित्सालय छिबरामऊ का निरीक्षण किया। विशुनगढ़ में पशुधन अधिकारी सत्यम यादव को फार्मासिस्ट पद का भी अतिरिक्त प्रभार है। वह नदारद थे और अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगा था। एसडीएम के पहुंचते ही गांव के लोगों ने आए दिन ताला बंद रहने की शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह से मेरापुर गढ़िया में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामानंद की तैनाती है, इसके बाद भी अस्पताल में ताला बंद था। पशु चिकित्सालय छिबरामऊ पर फार्मासिस्ट डॉ. गौरव पांडेय मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी मोहन सिंह को सौरिख के अलावा तीनों जगह का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम ने पशु चिकित्साधिकारी से फोन से जानकारी की तो पता चला कि वह सौरिख में ड्यूटी पर हैं। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि पशु चिकित्सालयों की वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed