{"_id":"591c9b6d4f1c1b9c0cf237ce","slug":"scorpio-fitted-with-dividers-from-the-driver-s-nap","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने से डिवाइडर से भिड़ी स्कार्पियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने से डिवाइडर से भिड़ी स्कार्पियो
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 18 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
घायल भाजपा नेता जगमोहन गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के बिरियाहार गांव के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद आ जाने से तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में भाजपा नेता और दो अन्य लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे डाक्टर ने अपनी कार से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जनपद अलीगढ़ के अतरौली निवासी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषिपाल सिंह (50) अपने साथी भाजपा नेता फरीदाबाद के जगमोहन गुप्ता के साथ स्कार्पियो से भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने लखनऊ जा रहे थे। कार बाल किशन दुबे (22) चला रहा था। बुधवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के बिरियाहार के समीप चालक बाल किशन को झपकी आ गई। जिसके कारण तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा भिड़ी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के समय सौरिख से मेडिकल कालेज ड्यूटी करने जा रहे डा. सौरभ शाक्य ने सभी घायलों को अपनी कार से मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया है, जहां ऋषि पाल सिंह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन