फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   satta ka sangraam: sapa aur kaangres netaon ne bhaajapa sarakaar ko ghera

सत्ता का संग्राम: सपा और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा

Mon, 22 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
satta ka sangraam: sapa aur kaangres netaon ne bhaajapa sarakaar ko ghera
कन्नौज। कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। जिले में चुनावी गतिविधियां और सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में इस बार चुनाव में राजनीतिक पार्टियां किन मुद्दों को आधार बनाकर जनता के पास जाएंगी, अहम मुद्दे क्या रहेंगे, मौजूदा सरकार किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी, अब तक के कार्यकाल में सरकार ने कौन-कौन से काम कराए, कौन सी जनकल्याणकारी योजना चलाकर जनता को फायदा पहुंचाया, इन सवालों का जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम शाम चार बजे लोहिया पार्क में राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा।
विज्ञापन

लोहिया पार्क में चुनाव चर्चा के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की गई। भाजपा ने अपनी सरकार के कार्यों की सराहना कर इन्हें गिनाया। विपक्षी दल सपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, अपराध का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। वार-पलटवार का क्रम देर तक चला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ हंगामा भी किया। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा तो भाजपा ने पलटवार किया। चुनाव चर्चा की शुरुआत सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नेता निरंजन त्रिवेदी और शरद मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, विकास और बेहतर रोजगार के आधार पर उनकी सरकार प्रदेश में दोबारा बनेगी। कांग्रेस नेता तारिक बसीर ने कहा कि किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। लंबे आंदोलन के बाद भाजपा सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया है। जुमलेबाज सरकार का भरोसा नहीं, कब वादे से पलट जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक नारायन मिश्रा ने कहा कि भाजपा के लोग झूठे हैं। सात साल में अभी तक देश के लिए यह लोग कुछ भी खास नहीं कर पाए। देश और प्रदेश को बेरोजगारी में नंबर एक के पायदान पर पहुंचा दिया। सपा प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि माताएं और बहनें रात को निकल नहीं सकतीं। चारों ओर गुंडागर्दी चल रही है। इसके जवाब में भाजपा नेता शरद मिश्रा ने कहा कि कन्नौज से पूर्व सीएम की पत्नी डिंपल यादव की करारी हार हुई है। अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को कोई उम्मीदवार कन्नौज के लिए नहीं मिल रहा है। युवा सपा नेता अंशू पाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव फर्जीवाड़े से जीता है। जिला पंचायत सदस्यों को धमकाकर पक्ष में मतदान कराया। जनता अब सिर्फ प्रदेश में सपा सरकार देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्लभ मूर्तियों के ऑनलाइन हुए दर्शन
सदियों से कन्नौज शहर अतुल्य धरोहरों और इतिहास को अपने अंदर समेटे है। सोमवार को अमर उजाला की ओर से राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में रखीं दुर्लभ मूर्तियाें और ऐतिहासिक विरासत की लोगाें को झलक दिखाई गई। देश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर हजारों साल पुरानी दुलर्भ सप्तमातृका मूर्ति, अर्धनारीश्वर और सजावटी पट्टिका, युगल (यक्ष) मूर्ति के दर्शन किए।

कारोबारियों ने साझा किया इत्र बनाने का हुनर
इत्र का नाम आते ही हर जुबान पर कन्नौज का नाम आ जाता है। अक्सर लोग यहां के इत्र की खुशबू के कायल हो जाते हैं। हुनर जानने की कोशिश करते हैं। अमर उजाला की टीम ने शहर के कई इत्र कारखानों का भ्रमण किया। इसके बाद सोशल साइट पर इत्र बनाने के हुनर को साझा किया। इत्र कारोबारी पवन त्रिवेदी ने बताया कि मिट्टी से खुशबू बनाने का हुनर दुनिया में सिर्फ कन्नौज में देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed