फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   satta ka sangraam: rojagaar aur kaarobaar na milane par khapha dikhe log

सत्ता का संग्राम: रोजगार और कारोबार न मिलने पर खफा दिखे लोग

Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
satta ka sangraam: rojagaar aur kaarobaar na milane par khapha dikhe log
शहर के बस स्टाप पर चाय पर चर्चा करते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज की देश-प्रदेश की राजनीति में अहम जगह है। सपा के गढ़ रहे कन्नौज की तीन विधानसभा सीटों में दो पर भाजपा और एक सदर सीट पर सपा का कब्जा है। लोकसभा की सीट भाजपा के पास है।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टाप पर सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा। यहां इलाकाई लोगों से चाय के साथ चर्चा हुई। ज्यादातर लोगों ने समस्याएं गिनाईं। रोजगार और कारोबार न मिलने पर लोग सरकार से खफा दिखे। कुछ लोगों ने सरकार की तारीफ भी की। पंकज गुप्ता ने समाजवादी सरकार की योजनाओं को गिनाया। गौरव ने भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाकर जवाब दिया।
विज्ञापन

बीए के छात्र आदेश ने कहा कि विकास कार्य बिल्कुल नहीं हुए। सरकार को फैक्टरी लगवानी चाहिए। अधिवक्ता मोहित यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कन्नौज पिछड़ रहा है। रंजीत दिवाकर ने कहा कि युवा रोजगार पाने के लिए भटक रहे हैं। खाद की किल्लत दूर करने में मौजूदा सरकार बेहतर काम नहीं कर पा रही है। जितेंद्र और प्रमित गुप्ता ने भाजपा सरकार को हर मामले में सफल बताया। गोविंद दास ने कहा कि पहले के मुकाबले नाली, सड़कें बेहतर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने प्रमुखता से उठाए मुद्दे
कांग्रेसी नेता अनुज मिश्रा उर्फ कक्का ने कहा कि किसान परेशान हैं। अस्पतालों में दवाओं की कमी है। किसानों और जनता की सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए।
युवा शीलू ने बताया कि अपराध कम हुए हैं। विकास कार्य चल रहे हैं। भाजपा सरकार जनहित में काम कर रही है। अधूरे कार्यों को सरकार जल्द पूरा कर ले तो अच्छा रहेगा।

विराट मौर्या ने कहा कि जिले में जो कार्य हुए, वह अखिलेश यादव के समय के हैं। भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया। सड़कें बहुत खराब हैं। नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed