{"_id":"63ab2272aa766c030848c4c1","slug":"sarvjanik-property-rajister-will-be-checked-kannauj-news-knp735739026","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टरों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टरों की होगी जांच
विज्ञापन
2
छिबरामऊ। ग्राम सभा के सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टरों की जांच होगी। तहसीलदार ने सभी लेखपालों को रजिस्टर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद किस गांव में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण है, इसका पता चल सकेगा।
मंगलवार को तहसील सभागार में हुई राजस्व निरीक्षकों तथा लेखपालों की बैठक में तहसीलदार अनिल सरोज बताया कि कृषक गणना का विवरण सत्यापित कर ऑनलाइन किया जाएगा। स्वामित्व के लिए जो नक्शे दिए गए हैं, उसको भी सत्यापित करें, ताकि घरौनी तैयार हो सके। मतदाताओं के आधार लिंक कराने के कार्य में तेजी लाकर समय से कार्य निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि खड़िनी में 200 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। शेष 40 बीघा जमीन को भी जल्द कब्जा मुक्त कराया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा और दीपक गौतम भी मौजूद रहे।