{"_id":"57acc7b34f1c1b6b15ee466a","slug":"sarees-blow-by-workers-performing","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ियां फूंककर कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ियां फूंककर कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जाते समय हरी साड़ियों को जलाकर नारेबाजी करती कार्यकत्रियां व सहायिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर के मैदान में धरना-प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी साड़ियों को आग के हवाले कर गुस्सा जाहिर किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उग्र विरोध देख आसपास मौजूद पुलिस कर्मी भी इधर-उधर हो गए।
आंगनबाड़ियों ने साड़ियों को जलाकर अपने आंदोलन की चेतावनी की हुंकार भर दी है। गुरुवार की देर शाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन उग्र हो गया। कार्यकत्रियों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत घर से विभागीय रंग की साड़ियों में आग लगाकर सरकार को चेतावनी दी। जिला कार्यवाहक सविता देवी ने कहा कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी न हुई तो आगे कड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।