फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sardar called principles

सरदार के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान

Sun, 01 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 01 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sardar called principles

सपा कार्यालय पर आचार्य नरेंद्र देव और सरदार बल्लभ

विज्ञापन
भाई पटेल की 140वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि उनका सपना था कि भारत को बुलंदियों पर पहुंचाया जाए। इसके लिए उन्होंने तमाम महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका सपना था कि देश में ऊंच-नीच को त्याग कर एक अखंड भारत की संरचना करना था। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म गुजरात के नाडियाज गांव में 31 अक्तूबर 1875 को कृषक परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के थे।

उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई करके वकालत की। आजादी के बाद वह देश के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बने। उनके कार्यकाल में कई छोटी रियासतों का विलय भारत देश में हुआ। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ संकल्पित व्यक्ति थे। वह जो ठान लेते थे, उसको पूरा करने का जज्बा रखते थे। इस कारण उनको लौह पुरुष कहा जाता है।

उनके जीवन से हम काफी कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। देश की एकता के लिए प्रधानमंत्री जैसे पद को उन्होंने अस्वीकार कर दिया। इस मौके पर संजू कटियार, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, संजय दुबे, कैश खां, भोले कुरैशी, संतोष शर्मा, कुट्टू पांडेय, अन्नू तिवारी, राजेश पाल, सुरेंद्र यादव, मोबिन अहमद, धर्मवीर, संभव जैन, संजीव मिश्र, वीरपाल यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed