फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sard havaon ne badhaee thandak, paara aath digree par pahuncha

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, पारा आठ डिग्री पर पहुंचा

Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sard havaon ne badhaee thandak, paara aath digree par pahuncha
सर्द हवाओं के बीच गर्म कपड़े पहनकर जाते यात्री। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सर्द हवाओं के चलते सोमवार को दिन और रात के पारे में सीजन की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 10 डिग्री से गिरकर आठ पर पहुंच गया। धूप व सर्द हवाओं के कारण समय से पहले शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अभी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फवारी से मैदानी इलाकों में सर्दी का असर दिखने लगा है। सुबह 8.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई। सुबह पांच बजे न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस नापा गया। हवा चलने से कोहरा नहीं रहा। आसमान में बदली रही। बादलों की वजह से धूप न खिलने व ठंडी हवा चलने से दिनभर लोग सर्दी से कांपते नजर आए। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकली तो लोग छत व खुले स्थानों की ओर भागे।
विज्ञापन

बच्चे व बुजुर्ग धूप निकलने के बाद बाहर निकले। सरकारी दफ्तरों सहित बाजार में प्रतिष्ठानों पर बैठे व्यवसायी व दुकानदार अलाव के सहारे अपने हाथ सेंकते रहे। दोपहर में धूप निकलने पर अधिकतम पारा 23 डिग्री पर जाकर ठहर गया। शाम पांच बजते ही अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed