फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sarakaaree karmachaariyon kee madad se taiyaar hote the pharjee rileej aardar

सरकारी कर्मचारियों की मदद से तैयार होते थे फर्जी रिलीज आर्डर

Sat, 31 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
sarakaaree karmachaariyon kee madad se taiyaar hote the pharjee rileej aardar
कन्नौज। जज के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर आर्डर जारी करने वाले गैंग की मजबूत जड़ें पुलिस के सामने आ रही हैं। अभी तक की जांच में गैंग में तीन अधिवक्ता और दो सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने के बारे में पता चला है। एक सरकारी कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय तो दूसरा जिला एवं सत्र न्यायालय में तैनात है। गिरोह का सरगना हाल में ही वकील बना है। वह अपनी दुकान से जाली आर्डर तैयार करता था।
विज्ञापन

इटावा जनपद के थाना बसरेहर के गांव दरौल में रहने वाले किसान जन्मेद सिंह का ट्रैक्टर एक माह पहले एआरटीओ ने इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पकड़ लिया था। उसे ओवरलोडिंग में उसे सीज किया गया था। जन्मेद सिंह को कुछ लोगों ने गुमराह कर 53 हजार रुपये लेकर फर्जी रिलीज आर्डर पकड़ा दिया था। मामला गंभीर होने की वजह से पूरे मामले की जांच इंदरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार खुद कर रहे हैं। मामले की जांच में सामने आया है कि गैंग में तीन वकील और दो सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। यह लोग कई दिन से सीज होने वाले वाहन मालिकों से मोटी रकम लेकर फर्जी रिलीज आर्डर थमा देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि जन्मेद के मोबाइल से कई रिकार्डिंग और वीडियो मिले हैं। इन्हें साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

वाहन सीज होते ही सरगना को मिलती थी सूचना
एआरटीओ की ओर से वाहन सीज होते ही गैंग के सरगना को वाहन मालिक, मोबाइल और पते की जानकारी सूत्र के जरिए मिल जाती थी। इसके बाद वह वाहन स्वामी से बात कर जल्द से जल्द रिलीज आर्डर बनवाने की बात कहकर मोटी रकम ले लेता था। बाद में फर्जी आर्डर पकड़ा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के हस्ताक्षर के नमूने लेगी पुलिस
पुलिस गैंग के लोगों तक पहुंच चुकी है। अब पुलिस मुहर बरामद करने के साथ आरोपियों से तीन बार फर्जी रिलीज आर्डर के बने हस्ताक्षरों के नमूने लेगी। मामले से जुडे़ सभी साक्ष्य इकट्ठे कर पुलिस आरोपियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed