फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sarakaar va samaaj ganga ko nirmal banaane ka le sankalp

सरकार व समाज गंगा को निर्मल बनाने का ले संकल्प

Thu, 30 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
sarakaar va samaaj ganga ko nirmal banaane ka le sankalp
जनसभा में लोगों को गंगा को निर्मल बनाने की शपथ दिलाते डिप्टी सीएम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकार भी समाज के साथ खड़ी होती है। दोनों एक ही रथ के दो पहिये हैं। दोनों जब गंगा को निर्मल करने का संकल्प लेंगे, तभी गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाया जा सकेगा। आपसी सामंजस्य से यह काम अगर निरंतर चलता रहेगा तो आदिकाल तक गंगा का पानी शुद्ध बना रहेगा। इस यात्रा को निकालने का यही उद्देश्य है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के बोर्डिंग मैदान में गंगा यात्रा को लेकर जनसभा का आयोजन किया गया। यहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तल्ख तेवर में दिखे। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा 27 जनवरी को शुरू हुई। यह 31 जनवरी को कानपुर पहुंचेगी। गंगा की गोद में 50 करोड़ लोगों का पालन हो रहा है। कहा गया है, मानो तो मैं गंगा मां हूं, न मानो तो बहता पानी हूं। गंगा मां मोक्ष दायिनी हैं। हम सबका सौभाग्य है कि मां गंगा का प्रवाह उत्तर प्रदेश से होकर जाता है जो एक हजार किमी क्षेत्र में फैला है। वहीं, गोमुख से लेकर गंगा सागर की दूरी 25 हजार किमी है। हम सभी में गंगा मइया को लेकर आस्था है। जागरुकता की कमी के चलते लोग लोग इसमें गंदगी डालते हैं। इसे रोकना होगा। पहले माता-पिता, पुत्र व पुत्री व सास बहू को गंगा-यमुना जैसे अमर रहने का आशीर्वाद देते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने से पहले कहा था कि मुझे गंगा मां ने बुलाया है। मां के आशीर्वाद से उनकी रिकार्ड मतों से जीत हुई। सरकार बनाने के बाद उन्होंने नमामि गंगे मंत्रालय का प्रबंध किया।
विज्ञापन

संसदीय कार्य, वित्त एवं चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमें गंगा मां के प्रति आस्था मजबूत करनी होगी। संकल्प लेना होगा कि गंगा में गंदगी किसी कीमत पर नहीं पहुंचने देंगे, तभी भागीरथ का हकीकत में सपना साकार होगा। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि अगर मां गंगा में गंदगी न फेंकें तो पानी को निर्मल बनाया जा सकता है। यह कई बीमारी दूर करने में उपयोगी है। इस मौके पर राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जसवंत सैनी, देवेंद्र कोरी, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी समेत कई अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को गोली का जवाब गोला से देंगे जवान
डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की जनता ने 330 सीटें जिताकर प्रधानमंत्री को सशक्त बनाने का काम किया है। पड़ोसी दुश्मन पाकिस्तान व आतंकवाद का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आतंकवादी अगर हमारे जवानों पर गोली चलाते हैं तो हमारे जवान उनका गोला से जवाब देने को तैयार हैं। इसका ताजा उदाहरण एयर व सर्जिकल स्ट्राइक है। यह नया इंडिया है। यह दुश्मन को सबक सिखाने में सक्षम है।
75 जिलों को बराबर मिल रही बिजली
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में केवल चार जिलों को बिजली दी जा रही थी। यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद वीआईपी का दर्जा समाप्त कर दिया गया। अब प्रदेश के 75 जिलों को बराबर बिजली दी जा रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर काम रही है। इसमें आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ देने का काम किया जा रहा है।

70 साल बाद हटा अनुच्छेद 370
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकार बनाने के बाद कई अहम निर्णय लिए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। यह ऐतिहासिक फैसला है। ऐसा करने की अन्य सरकारें हिम्मत नहीं जुटा सकीं। इनमें नागरिकता संशोधन कानून समेत अन्य फैसले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed