फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sarakaar ke hukm par nirast karaaya gaya parcha: baaba raamaprakaash

सरकार के हुक्म पर निरस्त कराया गया पर्चा: बाबा रामप्रकाश

Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
sarakaar ke hukm par nirast karaaya gaya parcha: baaba raamaprakaash
पत्रकारों से वार्ता करते सपा नेता बाबा रामप्रकाश यादव व शैलेंद्र सिंह राठौर। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख रोड स्थित लोहिया वाहिनी कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा नेता बाबा रामप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपाइयों में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। सरकार के हुक्म पर नामांकन निरस्त कराया गया। नामांकन के दिन भाजपाइयों ने लोकतंत्र की हत्या कर पुलिस व अफसरों को अपमानित किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि भाजपाइयों ने रिटर्निंग ऑफिसर के हाथ से छीनकर नामांकनपत्र फाड़ दिया। उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। सहकारिता समाजवादियों का प्रमुख अंग है। गांव के गरीब, मजदूर का कल्याण सहकारिता के बिना संभव नहीं है। अब भाजपा सहकारिता पर जबरिया कब्जा कर उसे बर्बाद करना चाहती है। सहकारिता को लूटकर भाजपा की इसे बर्बाद करने की योजना है। सहकारिता समाजवादियों के रग-रग में भरी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अवस्था का भी ख्याल न कर उन पर हमला कर दिया। सपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर बबल ने बताया कि चुनाव में मीडिया को अंदर जाने से रोका गया। ऐसा पहली बार हुआ है। कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लिखाए गए। इस दौरान अशोक चौहान, योगेंद्र सिंह यादव, रानू कुरैशी, मेजर सिंह यादव, आशुतोष दीक्षित व संतोष गुप्ता सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed