{"_id":"5e2c8e438ebc3e4b190235a3","slug":"saraapha-kaarobaaree-ka-jevar-se-bhara-thaila-lekar-bhaage-badamaash-kannauj-news-knp5406745103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी का जेवर से भरा थैला लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी का जेवर से भरा थैला लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन
शनिवार को दुकान पर मौजूद सराफा कारोबारी जितेंद्र और स्थानीय लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/नजरापुर। दुकान बंद करते समय बाइक सवार दो बदमाश सराफा कारोबारी का जेवरों से भरा थैला लेकर भाग गए। घटना की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ तिर्वा और क्राइम ब्रांच टीम ने बदमाशों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू की। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
तिर्वा क्रासिंग के निकट कृष्णा नगर निवासी जितेंद्र उर्फ बबले की पैतृक गांव जसपुरापुर सरैया में सराफा की दुकान है। बाजार के दिन मंगलवार और शुक्रवार को ही वह दुकान खोलने जाते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर ताला लगा रहे थे। जेवरों से भरे थैले को अपने पास जमीन पर रख लिया। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश थैला लेकर तिर्वा की तरफ भाग निकले। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पीड़ित सराफा कारोबारी ने बताया कि थैले में 125 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, दो कंप्यूटर कांटे और कागजात थे। करीब सात लाख का माल गया है। रात में सीओ तिर्वा सुबोध कुमार जायसवाल और क्राइम ब्रांच टीम ने पहुंच कर पीड़ित कारोबारी से पूछताछ की। इसके बाद बदमाशों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू की। दूसरे दिन भी जितेंद्र की दुकान के बाहर लोगों की भीड़ रही। तिर्वा पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित जितेंद्र की तहरीर पर तिर्वा कोतवाली में थैला चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि थैले को छीना नहीं गया है। शटर में ताला लगाते समय सराफा कारोबारी ने उसे अपने पास रख लिया था। इसी दौरान बदमाश थैला लेकर भाग निकले। छानबीन चल रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।