{"_id":"60c251598ebc3e00b03087a9","slug":"saphaeekarmee-par-chaakoo-chalaane-se-karmachaaree-naaraaj-hadataal-kannauj-news-knp633416453","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी पर चाकू चलाने से कर्मचारी नाराज, हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी पर चाकू चलाने से कर्मचारी नाराज, हड़ताल
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय गेट पर हाथ में झाडू़ लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिकपुर(कन्नौज)। समधन नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी को चाकू मारने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह हड़ताल कर दी। दोपहर में अधिशासी अधिकारी समझाने पहुंचीं। बात नहीं बनी। बाद में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दोपहर बाद चार बजे हड़ताल खत्म हुई।
कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर किदवई नगर निवासी सफाई कर्मचारी मोनू वाल्मीकि ड्यूटी के सिलसिले में आए थे। इनका आरोप है कि उसी समय शराब के नशे में गर्दाबाद समधन निवासी कासिम ने चाकू मारकर घायल कर दिया। साथी कर्मचारियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गुरुवार सुबह तक घायल मोनू की तहरीर पर गुरसहायगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न होने से सफाईकर्मी भड़क गए। जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अगुवाई में कार्यालय गेट के सामने हड़ताल कर नारेबाजी करने लगे। हाथों में झाडू़ लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की। यह हड़ताल पर अड़े रहे। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
प्रदर्शन करने वालों में नरेश कुमार, मुकेश कुमार, सुरेश, राजू, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, पिंटू, अनीता देवी, राधा देवी, रानी, सुशीला, सोना, शकुंतला आदि रहीं।