फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sapa kaaryakarta kee dukaan par patharaav aur phaayaring, pulis teem se maarapeet

सपा कार्यकर्ता की दुकान पर पथराव और फायरिंग, पुलिस टीम से मारपीट

Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
sapa kaaryakarta kee dukaan par patharaav aur phaayaring, pulis teem se maarapeet
कन्नौज। सपा कार्यकर्ता की दुकान पर उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग कर जमकर उत्पात किया। इससे इलाके दहशत में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से उपद्रवियों ने मारपीट की। मौके पर पहुंचे कोतवाल और सीओ को देखकर उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन

शहर के मकरंदनगर में रहने वाले सपा कार्यकर्ता ओशांक कुशवाहा पुत्र हरबंश हाल में ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे करीब 30 उपद्रवी असलहों से लैस होकर नारायण टाकीज के सामने स्थित परचून की दुकान पर पहुंचे। उपद्रवियों ने फायरिंग कर पथराव शुरू कर दिया। ओशांक के पिता और अन्य लोग जान बचाकर भाग निकले। गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत में फैल गई। जानकारी पर मकरंदनगर तिराहे पर तैनात पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने उपद्रवियों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम से मारपीट कर दी। एक सिपाही से वायरलेस सेट छीन लिया। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी विकास राय और सीओ शेषमणि उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इन्हें देखकर उपद्रवी भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दी। वहीं सपा कार्यकर्ता ओशांक कुशवाहा ने बताया कि पहले वह भाजपा में थे। हाल में ही सपा में आए हैं। इससे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने रिकार्डिंग पुलिस अधिकारियों को सुनाई।
विज्ञापन

वहीं सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed