फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sankramiton ke sampark mein aae 14 logon ko sarvilaans teem ne khoja

संक्रमितों के संपर्क में आए 14 लोगों को सर्विलांस टीम ने खोजा

Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sankramiton ke sampark mein aae 14 logon ko sarvilaans teem ne khoja
हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण करते एएसपी विनोद कुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कपूरपुर गांव में मिले कोरोना संक्रमित दो युवकों के संपर्क में आने वाले 14 लोगों को मेडिकल सर्विलांस टीम ने खोज लिया है। इन्हें सौ शय्या अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक यह अस्पताल में ही रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह हॉटस्पॉट गांव कपूरपुर पहुंचे। एसडीएम गौरव शुक्ला से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसडीएम गौरव शुक्ला को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग कराई जाए। इसके बाद 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन करें। गांव की निगरानी समिति घर में क्वारंटीन लोगों पर नजर रखेगी। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी विनोद कुमार सिंह ने हॉटस्पॉट मोहल्ला बिरतिया, सैयदबाड़ा और किदवई नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा को लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आज से ड्रोन से होगी हॉटस्पॉट इलाकों की निगरानी
एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट बिरतिया, सैयदबाड़ा, किदवई नगर और कपूरपुर में ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। हॉटस्पॉट से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed