फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sankramit ke sampark mein aane vaale 17 logon kee huee korona jaanch

संक्रमित के संपर्क में आने वाले 17 लोगों की हुई कोरोना जांच

Mon, 13 Apr 2020 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
sankramit ke sampark mein aane vaale 17 logon kee huee korona jaanch
ठठिया कस्बे में जनसेवा केंद्र के बाहर छिड़काव करती दमकल टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना संक्रमित युवक नितिन के संपर्क में आने वाले 17 लोगों की मेडिकल कालेज में कोरोना जांच कराई गई। इनमें दो झोलाछाप भी शामिल हैं। इन्होंने कोरोना संक्रमित युवक को बुखार आने पर दवा दी थी।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव बदलेपुर्वा में शुक्रवार को नितिन में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह हरियाणा से लौटकर आया था। सोमवार को स्वास्थ्य टीमों ने आशा कार्यकर्ता और एएनएम के साथ गांव के लोगों का परीक्षण किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिले। गांव में रहने वाले 17 लोगों की मेडिकल कालेज में कोरोना की जांच कराई गई। इनमें ठठिया कस्बे में रहने वाले दो झोलाछाप भी हैं। बुखार आने पर नितिन ने इन दोनों से दवा ली थी। इससे इनमें भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में राशन और सब्जी की व्यवस्था कराई। वहीं गांव के सभी रास्तों को बंद कर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि बदलेपुर्वा में रहने वाले ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिलने पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बैंक, जनसेवा केंद्र और मेडिकल स्टोर हुए सैनिटाइज
कन्नौज। बदलेपुर्वा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद ठठिया कस्बे तक संक्रमण फैलने की आशंका है। इससे अधिकारियों ने कस्बे की बैंक, जनसेवा केंद्र और मेडिकल स्टोर को सैनिटाइज कराया। बदलेपुर्वा गांव में शुक्रवार को हरियाणा से लौटे नितिन में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इससे संपर्क में आने वाले लोगाें में वायरस का खतरा बना हुआ है। नितिन के संपर्क में आने वाले कई ग्रामीणों ने ठठिया कस्बे में बैंकों में लेनदेन किया था। इनकी पहुंच जनसेवा केंद्र और मेडिकल स्टोर तक हुई थी। इससे ठठिया कस्बे तक संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सोमवार को ठठिया कस्बे को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सात गांव हुए सैनिटाइज
कन्नौज। बदलेपुर्वा गांव के एक किलोमीटर दायरे में आने वाले केहरीपुर्वा, मझपुर्वा,कन्हईपुर्वा, चंदौली, किस्सापुर्वा और पुनगरा गांव को भी अलर्ट पर रखा गया है। सोमवार को फायर ब्रिगेड की टीमों ने इन गांवों को सैनिटाइज किया। थाना प्रभारी ने इन गांवों के लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed