कन्नौज। सीजनल संग्रह अमीन संघ विनियमितीकरण की प्रक्रिया न होने पर विरोध जता रहा है। मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चकालीन धरना शुरू कर दिया गया है।
बुधवार को सीजनल संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य कलक्ट्रेट में इकट्ठे हुए। उन्होंने कहा कि हम लोग कई सालों से काम कर रहे हैं। हर बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन मांगें आज तक पूरी नहीं हुईं। यह गलत है। उन्होंने कहा कि वह लोग काफी अरसे से विनियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। बाद में उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम को सौंपा।
इस मौके पर अजय कुमार, राजेश कुमार, रतन सिंह मौर्य, प्रमोद सिंह, देशराज, अशोक कुमार, कन्हैया लाल, रामविलास, उमेश कुमार, महेश चंद्र मौजूद रहे।