{"_id":"5f9da84d8ebc3e9b9242088b","slug":"sandigdh-haalaat-mein-mila-mahila-ka-shav-kannauj-news-knp591696459","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव
विज्ञापन
राखी के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के ग्राम अकबरपुर में संदिग्ध हालात में महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। महिला की मौत के बाद परिजन फरार हो गए। सास ही घर पर मौजूद थीं। मायके पक्ष ने फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के कारणों का पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अकबरपुर निवासी दिलीप कुमार बाथम की पत्नी राखी (35) का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। परिजन फरार थे। राखी की सास शीला ने मौत की खबर मायके पक्ष को दी। मायके वालों ने राखी की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
मामले की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा व चौकी इंचार्ज अजब सिंह पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि राखी का पति दिलीप देर रात खेत में पानी लगाने गया था। सुबह वह लौटकर आया तो राखी जमीन पर पड़ी थीं। राखी पति के साथ गांव में बने दूसरे मकान में रहती थीं। सास व अन्य परिजन दूसरे मकान में रहते हैं। शादी दस साल पहले हुई थी। मायका औरैया जिले के ग्राम रानीपुर, एरवाकटरा में है। एक बेटी कामिनी व दो बेटे अजीत व अविजीत हैं।