फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Samples of 14 medicines were collected from 12 medical stores

Kannauj News: 12 मेडिकल स्टोरों से 14 दवाइयों के सैंपल भरे

Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Samples of 14 medicines were collected from 12 medical stores
कन्नौज। दवाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर ने एक सप्ताह में सदर क्षेत्र के अलावा छिबरामऊ, तालग्राम, तिर्वा के 12 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। 14 दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन


जिले में संचालित मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाली दवाइयों की गुणवत्ता की जांच कराई जाती है, जिससे गुणवत्ता विहीन दवाइयां मेडिकल स्टोरों पर न बेची जाएं। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी एक सप्ताह से मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर उनके अभिलखों की जांच के लिए दवाइयों के सैंपल ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया है और 14 दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। कई मेडिकल स्टोर संचालक दवाइयों की बिक्री के अभिलेख नहीं दे सके हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed