फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   samay khatm: aaloo nikaasee ko banee teemen, aaj se abhiyaan

समय खत्म: आलू निकासी को बनी टीमें, आज से अभियान

Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
samay khatm: aaloo nikaasee ko banee teemen, aaj se abhiyaan
शीतगृह से खाली निकलता ट्रैक्टर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शीतगृहाें से आलू निकासी की समय सीमा शनिवार को खत्म हो गई। अभी भी करीब छह फीसदी आलू शीतगृहाें में बचा है। किसान और शीतगृह मालिक दोनों चुप्पी साधे हैं। वहीं शासन के आदेश के तहत डीएम ने अभियान चलाकर शीतगृहाें को खाली कराने के लिए टीमें बना दी हैं।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शीतगृहाें में अब सिर्फ छह फीसदी आलू बचा है। शीतगृह खाली करवाने के आदेश पर एक नवंबर से टीमें अपने-अपने क्षेत्रों के शीतगृहाें की निगरानी करेंगी। इसकी जिम्मेदारी सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि अधिकारी, डीडी कृषि समेत अफसरों को दी गई है। इससे कि एक दो दिन में शीतगृह खाली हो सकें। इस आदेश का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

तखपट्टी किसान की, आलू व्यापारी का
विभागीय सूत्रों का कहना है कि कई शीतगृहाें में आलू डंप है। यह ज्यादातर व्यापारियों का है। उन्होंने आलू के दाम अच्छे मिलने पर किसान से खरीद लिया। तखपट्टी अपने पास रख ली। लिखापढ़ी में यह आलू किसान का है। हकीकत में व्यापारी मोटा लाभ लेने के चक्कर में कोल्ड से आलू नहीं निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed