फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   samasyaen door karaane ke lie doosare din bhee diya dharana, do navambar se shuroo hogee anishchitakaaleen bhookh hadataal

समस्याएं दूर कराने के लिए दूसरे दिन भी दिया धरना, दो नवंबर से शुरू होगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Sat, 31 Oct 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
samasyaen door karaane ke lie doosare din bhee diya dharana, do navambar se shuroo hogee anishchitakaaleen bhookh hadataal
तहसील परिसर में धरने पर बैठे भाकियू (किसान) के राष्ट्रीय महासचिव शीलेष कुमार दुबे व मौजूद जिलाध्य - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पराली जलाने के आरोप में किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (किसान) का धरना, प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मुकदमा वापस न होने और किसानों की अन्य समस्याएं दूर न होने पर दो नवंबर से तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव शीलेष कुमार दुबे ने बताया कि सौरिख इलाके के राजवीर सिंह, भानू व अजयराज के खेतों में मजदूरों ने भूलवश पराली में आग लगा दी थी। प्रशासन ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया। यह गलत है। कार्रवाई वापस कराने के लिए भाकियू ने शुक्रवार से धरना शुरू किया। दूसरे दिन भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के वार्ता के लिए न पहुंचने पर धरना जारी रहा। किसान नेताओं का आरोप है कि इलाके के किसान खाद, बीज, पानी के लिए परेशान हैं। किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो नवंबर तक किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर संगठन किसानों को साथ लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

धरना, प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, मन्नू मिश्रा, शनि चतुर्वेदी, डॉ. अशोक पाठक, दिनेश प्रकाश मिश्रा, प्रेम चतुर्वेदी, शिवाकांत दुबे, राजवीर सिंह राजावत, सौरभ पाल, दीपम त्रिपाठी, गौरव तिवारी, दीपू तिवारी, राहुल दुबे व सौरभ पाल सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed