फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   samadhan-divas Just one complaint dealt

समाधान दिवस: सिर्फ एक शिकायत निपटी

Sat, 03 Jan 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 03 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
samadhan-divas Just one complaint dealt
सदर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे डीएम व एएसपी ने शिकायतों के निस्तारण की हकीकत जांची। आईं आधा दर्जन शिकायतों में से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य भूमि संबंधी तीन मामलों में मौके पर पुलिस व राजस्व टीम को भेजा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम अनुज कुमार झा ने लेखपालों की कार्यप्रणाली की हकीकत परखी। कई लेखपालों के पास दो-दो थाना क्षेत्रों के सर्किल होने के कारण मौके पर नहीं मिले। इस पर डीएम ने कहा कि तैनाती वाले सर्किल क्षेत्र के थाने में लेखपाल समाधान दिवस पर पहुंचे।
विज्ञापन


जबकि उसके दूसरे दिन दूसरे सर्किल वाले थाने में पहुंचकर आई हुई शिकायतों का निस्तारण पुलिस को साथ लेकर करें। इसी तरह भूमि संबंधी मामलों को तहसील दिवस में चिह्नित कर लिया जाए। आने वाली शिकायतों को संबंधित थाने में भेज दिया जाए। थाना दिवस में दोनों पक्षों को बुलाकर सबसे पहले उन मामलों को निपटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कोर्ट से स्टे लेने वाले मामलों में डीएम ने कहा कि स्टे होने के बाद भी यदि दोनों पक्ष शांति व्यवस्था को भंग कर रहे हैं तो उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में यदि विवाद की स्थिति है तो लेखपाल या पुलिस अलग-अलग नहीं जाएंगे। दोनों की साथ टोली बनाकर संबंधित विवादित स्थल पर पहुंचें। पैमाइश करने के बाद भूमि का चिन्हांकन कराएं।

इस दौरान मड़हरपुर गांव निवासी तहमिन्ना पत्नी नईमुद्दीन व अतीबुन्निशा पत्नी इमामुद्दीन शिकायत लेकर पहुंची। बताया कि गांव के ही इस्लाम, इरफान, रिजवान, हाफिजजी पुत्र गण इश्तियाक खां दबंगई करके उनकी कब्रिस्तान की निजी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।

इस पर डीएम ने पुलिस व लेखपाल को तहसीलदार राजेश कुमार के साथ  मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। इसी तरह मियांगंज निवासी मुश्तकीम ने शिकायत रखी कि दबंग किस्म के लोग उनका कनेक्शन होने के बावजूद बिजली के पोल से केबिल नहीं बांधने दे रहे हैं।

वहीं मियांगंज निवासी प्रीतम सिंह ने भूमि संबंधी विवाद व ताजुद्दीन निवासी शेखपुरा ने बाइक बिक्री के रुपये का विवाद की शिकायत रखी। भुलभुलियापुर गांव निवासी राम शंकर ने जमीन संबंधी विवाद की शिकायत की। इस मौके पर कोतवाल भुल्लन यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव, शेख अहमद, रजनीश कुमार, होरीलाल आदि मौजूद रहे।

तिर्वा में चार व गुरसहायगंज में आईं दो शिकायतें
समाधान दिवस पर फरियादियों का टोटा रहा। मात्र दो प्रार्थनापत्र आए, जिनके निस्तारण के लिए टीम को भेज दिया गया। नायब तहसीलदार रामस्वरुप के नेतृत्व में हुए समधान दिवस पर तेरारब्बू के राजकिशोर ने जबकि पाठकनपुर्वा के रामसरन ने खेत जोत लेने का प्रार्थनापत्र दिया है।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामकिशोर यादव, लेखपाल सुरेश चंद्र, कन्हैयालाल, यज्ञदत्त यादव आदि मौजूद थे। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम महेश चंद्र शर्मा व तिर्वा कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने समस्याएं सुनीं।

आई चार शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के सेमपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र सागर सिंह ने प्रार्थनापत्र दिया कि उनके विरोधी जमीन संबंधी विवाद को लेकर फर्जी शिकायती प्रार्थनापत्र देकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।

एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया। बलनपुर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र इंद्रपाल ने विरोधियों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप जड़ा। अहेर गांव में निर्माणाधीन राजकीय इंजीयिरिंग कालेज में मजदूरी कर रहे अहेर गांव के धमेंद्र व बबलू ने ठेकेदार वीरेंद्र यादव पर मजदूरी का पैसा न देने का आरोप लगाया।


इस शिकायत पर ठेकेदार को कोतवाली बुलाकर मजदूरी के पैसे दिलवाए गए। त्रिमुखा गांव के पूर्व प्रधान रामकोमिल व उनके साढ़ू मूलचंद्र के मध्य पिछले पांच वर्षो से रास्ते के विवाद को लेकर मामला चल रहा था। सुलह-समझौते के आधार पर मूलचंद्र को तीन फिट का रास्ता देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed