{"_id":"5d8124d88ebc3e01740f5b11","slug":"sajaayaaphta-kaidee-kee-jel-mein-haalat-bigadee-maut-kannauj-news-knp5142323164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजायाफ्ता कैदी की जेल में हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजायाफ्ता कैदी की जेल में हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में हालत बिगड़ गई। सैफई ले जाते समय हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन मौत का कारण जानने का प्रयास करते रहे। इन्हें किसी ने कुछ नहीं बताया।
जनपद उन्नाव के पुरवा थानाक्षेत्र के ग्राम घूरखेत तौरा निवासी राजबाबू (40) पुत्र बदलू केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार की शाम उसके सीने में दर्द हुआ। सुरक्षा कर्मी राजबाबू को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल से ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उसे छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने मृत घोषित कर दिया। राजबाबू के शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को जानकारी दी गई। मंगलवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे। भाई श्यामू व रामू ने पुलिसकर्मियों से मौत का कारण जानना चाहा। इन्हें कोई जवाब नहीं मिला। नायब तहसीलदार सौरभ यादव की देखरेख में एसआई किशनवीर सिंह ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नायब तहसीलदार सौरभ यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पिता की हत्या का बदला लिया था
राजबाबू के भाई श्यामू व रामू ने बताया कि पिता बदलू की पास के गांव में हत्या कर दी गई थी। पिता के करीबी दोस्त ग्राम मऊ सुल्तानपुर निवासी सुंदर सिंह का इस हत्याकांड में हाथ बताया गया था। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वर्ष 2005 में सुंदर सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें भाई राजबाबू व मनू निवासीगण घूरखेत व ग्राम मऊ सुल्तानपुर निवासी जगदीश, जगपाल व गुड्डा के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मुकदमे में उन्नाव के एडीजी द्वितीय ने 30 जुलाई 2007 को राजबाबू को उम्रकैद की सजा सुनाई। डेढ़ माह बाद आठ सितंबर 2007 को राजबाबू को केंद्रीय कारागार फहेतगढ़ शिफ्ट कर दिया गया।