{"_id":"d71bd59e1b4128d7271ea8cd6aaab7da","slug":"sai-aroused-was-swamped-in-bhandara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं भंडारे में उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं भंडारे में उमड़ा सैलाब
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपल चौराहे पर स्थित विजयनाथ मंदिर के दोनों ओर चल
विज्ञापन
रहे साईं बाबा के भंडारे में उमड़ी भीड़ ने देर रात तक प्रसाद छका। इस
दौरान नगर के मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। उधर, मोहल्ला बजरिया में भी
भक्तों को सब्जी-पूड़ी का प्रसाद बांटा गया।
गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने मंदिर के दोनों तरफ पंडाल लगवा कर खाने की व्यवस्था शुरू करा दी थी। दोपहर चार बजे पूजा अर्चना के बाद साईं भंडारे की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। पालिका ने भंडारा शुरू होते ही दो ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी करा दीं, ताकि उनमें पत्तल, दोना व गिलास आदि एकत्र कर शहर से बाहर फिंकवाए जा सकें।
साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर भी मौके पर खड़ा करवा दिए थे। इस दौरान आयोजन समिति के सभासद रमाकांत त्रिपाठी पप्पी, संदीप दुबे, अनुज गुप्ता, मनीष शर्मा, सचिन तिवारी, ओमपाल सिंह राठौर, देवेंद्र गुप्ता, शरद गुप्ता, सिक्कू त्रिपाठी, कुलजीत गुप्ता, देवेश कमल दुबे, वीरेंद्र गुप्ता ललू आदि साईं भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।
सुरक्षा की दृष्टि से पालिका और विशुनगढ़ रोड तिराहे पर पुलिस बल लगाया गया था। उधर, मोहल्ला बजरिया में आनंदीनाथ मंदिर के पास शिवशंकर लाल गुप्ता ने स्टाल लगाकर भक्तों को पूड़ी-सब्जी के प्रसाद वितरण किया। प्रसाद लेने के लिए पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही।