{"_id":"58d5677b4f1c1b870a1a42f7","slug":"sage-at-the-time-of-falling-into-the-ganges-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का पानी गंगा में गिरने पर संत खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का पानी गंगा में गिरने पर संत खफा
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संत और ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैय्यदपुर सकरी गांव के सीवरों का गंदा पानी नाले के माध्यम से गंगा में गिर रहा है। शुक्रवार को इस समस्या का निस्तारण करने के लिए संतों और ग्रामीणों ने डीएम जगदीश से गुहार लगाई है। उन्होंने समस्या निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायती पत्र में बताया कि गांव सैय्यदपुर सकरी गांव के सीवरों का गंदा पानी एक नाले में इकट्ठा होता है। यह नाला सीधे गंगा में खुलता है। इससे गंगा में प्रदूषण हो रहा है। पानी में कीडे़ पड़ रहे हैं। इस पानी में भक्त और साधु स्नान नहीं कर सकत हैं।
साधुओं ने कहा कि आस्था के चलते प्रशासन को इस मुद्दे पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। महंत बाबा सूरदास, बाबा रामकुमार, बाबा रामतीर्थ ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर वे सीएम आदित्यनाथ योगी व पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाएंगे। इसके साथ आंदोलन किया जाएगा। शिकायत पत्र देने वालों में राम दुलारे, शैलेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नन्हे, अमित, उमेंश रविशंकर आदि शामिल हैं।