फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sadak par shav rakhakar lagaaya jaam, hangaama

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

Sat, 13 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
sadak par shav rakhakar lagaaya jaam, hangaama
तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर जाम लगाए परिजनों को समझाते सीओ शिवप्रताप। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजनों ने किसान घनश्याम का शव तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। सीओ सिटी और भाजपा नेता के समझाने पर करीब दो घंटे बाद परिजनों ने जाम खुलने दिया।
विज्ञापन

गुरुवार रात बमरौली गांव निवासी किसान घनश्याम पाठक की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। यह नहीं माने। इस पर थाना प्रभारी ने फोन पर एसपी प्रशांत वर्मा और एएसपी विनोद कुमार को जानकारी दी। इसके बाद सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह और भाजपा नेता जीतू तिवारी पहुंच गए। इन्होंने किसान की पत्नी गुड्डी, पुत्र रोशन और सोनू से बात कर मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मुफ्त सब्जी लेने का विरोध करने पर कर दी किसान की हत्या
कन्नौज। तालग्राम के बमरौली में ईंट से कुचल कर किसान घनश्याम पाठक की हत्या की उलझी कड़ियां पुलिस ने सुलझा लीं। घनश्याम पाठक बाजार लगवाते थे। यहां से आरोपी संतोष मुफ्त में सब्जी लेकर चला आता था। इसका विरोध करने पर संतोष ने घनश्याम की हत्या कर दी। तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी किसान घनश्याम पाठक का शुक्रवार सुबह खेत की कोठरी में खून सना शव मिला था। किसान के बेटे रोशन ने खजुरियन नगला निवासी संतोष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने संतोष को हिरासत में ले लिया। शनिवार को छानबीन के साथ हत्यारोपी संतोष से पुलिस ने पूछताछ की। इसमें सामने आया कि घनश्याम पाठक रविवार और गुरुवार को अपनी जगह पर सब्जी बाजार लगवाते थे। आरोपी संतोष दुकानदारों को धमका कर मुफ्त में सब्जी ले लेता था। गुरुवार को घनश्याम ने इसका विरोध कर उसे भगा दिया था। इसी से उसने रात को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed