फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sadak mein gaddhe, gaanv ke logon ne kiya pradarshan

सड़क में गड्ढे, गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
sadak mein gaddhe, gaanv ke logon ne kiya pradarshan
नारेबाजी कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड से सफाखेड़ा, जसुआमई होते हुए फर्रुखाबाद जिले को जोड़ने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। 20 साल से मरम्मत न कराए जाने से लोग गंदगी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। गुस्साए लोगों ने शनिवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम से सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

जसुआमई के ग्रामीणों ने शनिवार को क्षतिग्रस्त सड़क के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जीटी रोड से सफाखेड़ा व जसुआमई जाने वाली सड़क पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद को जोड़ती है। इस सड़क का निर्माण 20 साल पहले तत्कालीन विधायक और पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामबख्श वर्मा ने अपने कोटे से दो भागों में कराया था। इसके बाद से अभी तक न तो लोक निर्माण विभाग और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने मरम्मत कराई। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीण गंदगी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डीएम राकेश कुमार मिश्र को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान जसुआमई के प्रधान आनंद स्वरूप तिवारी, ईश्वर चंद्र बाथम, अंबुज दीक्षित, राजकुमार, विमलेश, विनीत तिवारी, विकास मिश्रा, साकेत, कौशल, मनमोहन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed