{"_id":"602aae078ebc3ee973030788","slug":"sabtoge-inhospitl-fir-kannauj-news-knp6120699179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में तोड़फोड़ व अभद्रता करने वालों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में तोड़फोड़ व अभद्रता करने वालों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
टूटी हुई खिड़की देखते सीएमएस डा. राजेश कुमार तिवारी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
नगर के सौ शय्या अस्पताल में युवक की मौत के बाद तोड़फोड़ और चिकित्सकों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने सौ शय्या अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर लगी टूटी खिड़की को देखा। उन्होंने हंगामे के समय ड्यूटी कर रहे चिकित्सक डॉ. अजय कुमार और स्वास्थ्य कर्मियों से मामले की जानकारी ली।
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 13/14 फरवरी की रात को वह ड्यूटी पर थे। बहबलपुर निवासी मंजीत (18) पुत्र श्रीपाल सिंह को मार्ग दुर्घटना में घायल होने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता कर तोड़फोड़ करने लगे। हंगामे से इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार में बाधा हुई। आरोपी स्वास्थ्य कर्मियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
सीएमएस ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा से जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
सोमवार को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष तिवारी और स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों को दिए जाने वाले उपचार की जानकारी ली।
उन्होंने मरीजों की बीएचटी (बेड हेड टिकट)पूरी तरह से भरने, रोग की जानकारी अंकित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मियों को डिस्चार्ज रजिस्टर पूरे करने के अलावा मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की जानकारियां इमरजेंसी वार्ड में चस्पा करने, सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।