फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saat vachan se bandhane se pahale navadampati ne lagaaya paudha

सात वचन से बंधने से पहले नवदंपति ने लगाया पौधा

Sat, 31 Oct 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
saat vachan se bandhane se pahale navadampati ne lagaaya paudha
नजरापुर (कन्नौज)। राजकीय अभिनव इंटर कालेज गंगधरापुर की तीन छात्राओं ने पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। गांव व आसपास क्षेत्र में शादी होने पर दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्म पूरी करने से पहले एक पौधा जरूर लगाएंगे। बेटी के जाने के बाद पिता इसकी संतान की तरह देखभाल करेंगे।
विज्ञापन

तिर्वा तहसील क्षेत्र के खुरदैया गांव में मान सिंह की पुत्री राधा पाल की शादी इटावा के नगलामणि निवासी रवींद्र पुत्र रंजन पाल सिंह के साथ तय हुई। शुक्रवार देर रात बरात गांव पहुंची। बरातियों का स्वागत सत्कार के बाद जयमाला की रस्म हुई। इस बीच राजकीय अभिनव इंटर कालेज गंगधरापुर की छात्रा व गांव की आकांक्षा पाल, जया बाथम व अंजली बाथम गांव पहुंच गईं। इन्होंने राधा पाल के पिता मानसिंह से पौधरोपण की बात कही। इन्होंने समझाया कि बेटी सुबह ससुराल चली जाएगी। बेटी व दामाद के हाथ से एक पौधा लगवा दें। पौधे को देखकर आपको इनकी चिंता बनेगी रहेगी। पौधे की बेहतर ढंग से देखभाल हो सकेगी। इससे पर्यावरण को शुद्ध करने में योगदान रहेगा। इससे वह राजी हो गए। अन्य वैवाहिक रस्में होने से पहले नवदंपति ने छात्राओं के पहल की सराहना करते हुए शनिवार को पौधरोपण किया।
विज्ञापन

वहीं, मानसिंह ने पौधे की संतान की तरह देखभाल करने का संकल्प लिया। शादी के रस्म के बीच नवदंपति के पौधा लगाने की बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने इस अभियान की शुरुआत गांव से की है। इसे वह आगे बढ़ाएंगी। इससे पौधरोपण अभियान को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed