फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saansad ke aashvaasan ke baad kramik anashan samaapt

सांसद के आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन समाप्त

Fri, 15 Jan 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
saansad ke aashvaasan ke baad kramik anashan samaapt
चेयरमैन राजीव दुबे सहित अनशनकारियों से वार्ता करते सांसद सुब्रत पाठक, मौजूद एडीएम गजेंद्र कुमार - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पूर्वी बाईपास पर छिबरामऊ बचाओ समिति का क्रमिक अनशन चौथे दिन सांसद सुब्रत पाठक से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सांसद ने व्यापारियों व भूस्वामियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को संसद में उठाया जाएगा। नगर से एक प्रतिनिधि मंडल के साथ वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को सायं लगभग 6:30 बजे सांसद सुब्रत पाठक अपने काफिले के साथ पूर्वी बाईपास पर चल रहे अनशन स्थल पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद एडीएम गजेंद्र कुमार व एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता के साथ सांसद ने व्यापारियों व भू स्वामियों से वार्ता की। सांसद ने नगर पालिका के चेयरमैन राजीव दुबे को आश्वस्त किया कि वह नगर का एक प्रतिनिधि मंडल तैयार करें। इस प्रतिनिधि मंडल को लेकर वह स्वयं दिल्ली नितिन गडकरी के पास जाएंगे। उनसे मिलकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान न हुआ तो व्यापारियों की नए बाईपास, एलिवेटिड पुल व व्यवसायिक मुआवजे की मांग को संसद में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद के आश्वासन पर चेयरमैन राजीव दुबे सहित अनशन पर बैठे आशुतोष चतुर्वेदी, शोले दुबे, केके चौहान, सुनील यादव, गणेश दुबे, राजकुमार, पंकज, हिमांशु सक्सेना, रफीक, राजवीर सिंह व शकील अहमद ने अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी। सांसद ने सभी अनशनकारियों को जूस पिलाया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री वीर सिंह भदौरिया, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामानंद वर्मा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुरेश वर्मा पेंटर, आलोक दुबे, नवीन दुबे, राजेश दुबे एडवोकेट, गनेश चतुर्वेदी, मो. दाउद, उमेश चंद्र मिश्रा, दिलीप गुप्ता, शैलेंद्र सिंह गौर, रामकिशोर पांडेय, पूर्व जिपंस सतीश चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, अनिल यादव, अजय दुबे उर्फ मुन्ना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के सामने दी आत्मदाह की धमकी
सांसद सुब्रत पाठक ने अनशन समाप्त कराने के लिए व्यापारियों से वार्ता की। उसी समय गिरीश चंद्र त्रिपाठी तथा शशांक गुप्ता ने मांगें पूरी न होने पर आत्मदाह की धमकी दे डाली। इनका कहना था कि हाईवे चौड़ीकरण में जीवन भर की पूंजी जा रही है। चौड़ीकरण के लिए होने वाले ध्वस्तीकरण के लिए बुलडोजर को उनके ऊपर से गुजरना होगा।

पालिका इलाके की जमीन की जांच
एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि पालिका क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण की जद में आने वाले प्रत्येक गाटा की जांच कराई जाएगी। जल्द जांच रिपोर्ट तैयार कर भू अध्याप्ति कार्यालय कानपुर भेजी जाएगी। इन गाटों के आधार पर ही मुआवजा की प्रक्रिया को पंचाट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed