{"_id":"5fbea1598ebc3e9b7638c0d8","slug":"saahab-gaanv-kee-nahin-huee-saphaee-beemaar-pad-rahe-log-kannauj-news-knp5963023186","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! गांव की नहीं हुई सफाई, बीमार पड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! गांव की नहीं हुई सफाई, बीमार पड़ रहे लोग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हक की बात में महिलाओं की फोन पर समस्या सुनते डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी अमरेंद्र ?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। साहब! गांव में कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। न ही दवा का छिड़काव किया गया है। इससे बीमारी पनप रही हैं। गांव में हमेशा गंदगी फैलने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अगर जल्द सफाई नहीं कराई गई तो घर-घर बीमार लोगों की चारपाई बिछी होंगी।
यह कहना था थाना इंदरगढ़ के अगौस गांव की महिला का। बुधवार को महिला ने हक की बात में डीएम को फोन मिलाकर सीधे शिकायत की। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने इस बात को गंभीरता से लिया। उन्होंने डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र से बात कर गांव में तुरंत सफाई कराने के लिए कहा। साथ ही सफाई कर्मी के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति अभियान के तहत हक की बात का आयोजन किया गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह समेत विभागीय अफसरों ने महिलाओं की समस्याएं शाम तीन बजे से पांच बजे तक सुनीं। इस दौरान 20 शिकायतें आईं। इसमें सबसे अधिक छह शिकायतें थाना सौरिख से आईं। यहां की महिलाओं ने घरेलू हिंसा व पति से अलग रहने की बात कही। स्थानीय थाना पुलिस से न्याय न मिलने की भी शिकायत की। कई महिलाओं ने बताया कि उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी ससुरालीजन परेशान कर रहे हैं। वह पति के साथ रहना चाहतीं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं होना देना चाहते हैं। डीएम ने कोर्ट का निर्णय आने तक इंतजार करने के लिए कहा।
वहीं एसपी अमरेंद्र सिंह ने नई किरण के तहत पति-पत्नी में आपसी सुलह-समझौते पर विचार विमर्श का निर्णय करने के लिए कहा। इसी क्षेत्र की महिला का पड़ोसी उससे मारपीट कर रहा है। इसकी शिकायत उसने थाने में की। आज तक कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने थानाध्यक्ष से जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना ठठिया की महिला ने पट्टा निरस्त करने की शिकायत की। डीएम ने जवाब दिया कि ऐसे किसी का पट्टा निरस्त नहीं कर दिया जाता है। यह एक लंबी प्रक्रिया है। इसकी कोर्ट में सुनवाई होती है। उन्होंने महिला से कागज लेकर आने के लिए कहा। एक महिला ने भैंस चोरी की शिकायत की। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार को सभी महिलाओं के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा। डीएम ने कहा कि इन महिलाओं की समस्याओं को एक-दो दिन में निस्तारित कर दिया जाएगा। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी विजय राठौर समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।