फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Instructions to ensure basic amenities for prisoners.

Kannauj News: बंदियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश

Wed, 30 Sep 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure basic amenities for prisoners.
कन्नौज। जिला कारागार में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिला जज नरेंद्र कुमार झा, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की समस्त बैरकों, बंदियों की व्यवस्थाओं, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन से कारागार की व्यवस्थाओं और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन और स्टाफ द्वारा नियमित रूप से बैरकों और परिसर की चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन

जिला जज नरेंद्र कुमार झा ने निर्देश दिए कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उनके स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। नए बंदियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि कारागार की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कारागार परिसर में स्वच्छता, पेयजल, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही कारागार में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग और सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए। एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा और निरीक्षण करते रहें। निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed