{"_id":"57361e514f1c1bf5069199f1","slug":"ruckus-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 14 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ क्षेत्र में सफाईकर्मी की मौत के बाद प्रदर्शन करते साथी कर्मचारी व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगे अधिकारी व कर्मचारियों ने बीते आठ माह से वेतन न मिलने पर शुक्रवार को हंगामा किया। कार्यदाई संस्था के एमडी के खिलाफ भड़ास निकाली। बाद में सदर कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाल से वार्ता की।
विज्ञापन
शहर में सीवर लाइन डालकर तैयार किए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करीब दो दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे हैं। यह सभी कर्मचारी कार्यदाई संस्था सांई कांस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के तहत लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों को बीते आठ माह से कोई वेतन का भुगतान नही किया गया है। इससे नाराज अधिकारी व कर्मचारियों ने साइट पर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद सभी कर्मचारी ट्रैक्टर में भरकर कोतवाली पहुंचे। यहां सभी ने सदर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार से मुलाकात कर कंपनी के एमडी मुके श शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बात की।
विज्ञापन
पूरी समस्या को सुनने के बाद कोतवाली प्रभारी ने कार्यदाई संस्था के एमडी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एमडी ने बताया कि कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। इस मौके पर प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील यादव, विपिन, दीपू यादव, कामरान, बंटू ,शेर सिंह, सौरभ सक्सेना, रमाकांत, आमिर, अजय कुमार, विजय यादव, मुस्तकीम, सुनील कुमार ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि करीब 40 लाख रुपये मजदूरों का बकाया चल रहा है। जबकि जल निगम द्वारा 98 लाख रुपये का भुगतान संस्था के एमडी को दिया जा चुका हैं।
इसके बावजूद कर्मचारियों का पैसा रोका जा रहा है। होली पर भी भुगतान नहीं दिया गया। कोतवाल ने संस्था के अधिकारी व कर्मचारियों को समझाबुझा कर काम पर भेज दिया। आश्वासन दिया कि यदि संस्था द्वारा जल्द भुगतान नही किया जाता है, तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।