{"_id":"66733dce786f46c6700b1f77","slug":"rs-4289-crore-came-into-the-accounts-of-more-than-two-lakh-farmers-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114687-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो लाख से ज्यादा किसानों के खातों में आया 42.89 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो लाख से ज्यादा किसानों के खातों में आया 42.89 करोड़
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है। बता दें कि फरवरी माह में किसानों को 16वीं किस्त जारी की गई थी। जिसमें पात्र किसानों को दो - दो हजार रुपये की किस्त दी जा चुकी है। जिले भर में 2,78,452 किसान पंजीकृत हैं। जिनमें से अभी तक 2,10,448 किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त भेज दी गई है।
जिला उपकृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बनारस से किसानों पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी की है। उन्होंने बताया कि जिले भर के दो लाख 10 हजार 448 किसानों के खाते में 42 करोड़ 89 लाख छह हजार रुपये भेज दिए गए हैं। कहा कि एक साल में किसानों को तीन किस्तों में छह - छह हजार रुपये दिए जाते हैं। दो-दो हजार रुपये की दो लाख 10 हजार 448 किसानों को 17वीं किस्त जारी की गई है। आधार से जुड़े बैंक खातों में यह राशि भेजी जा रही है। किसानों की ओर से ई-केवाईसी भी कराई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी में हुए सजीव प्रसारण में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने किसानों को खरीफ फसलों की नवीन तकनीक की जानकारी दी।