{"_id":"0d4304c7007fa1dc91d48a533d641a0e","slug":"roshan-will-now-house-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीबों के घर होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीबों के घर होंगे रोशन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के घरों को
विज्ञापन
बिजली की रोशनी से जगमग कराने में बिजली विभाग मददगार साबित होगा। प्रदेश
सरकार की योजना के तहत बिजली विभाग बीपीएल परिवार को मुफ्त में कनेक्शन और
उपकरण देगा। हालांकि, हर महीने होने वाली बिजली खपत के दाम लाभार्थी को ही
चुकाने पड़ेंगे।
जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण 12वीं योजना के तहत चिह्नित किए गए एक हजार से अधिक छोटे-बड़े गांवों में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से विद्युतीकरण का कार्य युद्धस्तर से शुरू कर दिया गया है। यही नहीं बिजली विभाग ने बीपीएल परिवारों के लिए विशेष लाभकारी योजना भी शुरू की है।
इस योजना के तहत बीपीएल कार्डधारक ग्रामीण के यहां विभाग से मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। इस बाबत अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि ग्रामीण को केवल एक फार्म भरना है, जिसमें आवेदक की फोटो होगी। कहा कि बीपीएल कार्ड की फोटोकापी भी लगानी होगी।
इसके बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ग्रामीण के यहां अपने पास से केबल लगाकर कनेक्शन करेंगे। इसके साथ मुफ्त में मीटर भी लगाया जाएगा। साथ में दो एमसीबी, दो बिजली के बोर्ड, एक एलईडी के अलावा छह मीटर बिजली का तार भी विभाग की तरफ से ही लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी विभू इंटरप्राइजेज और मां विसारी देवी इंटरप्राइजेज कार्यदायी संस्थाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को कनेक्शन देने के फार्म भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बताया कि हरेईपुर समेत कई अन्य गांवों में बीपीएल परिवारों को खोजकर कनेक्शन देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शासन की इस योजना से बीपीएल परिवारों के लोगों ने खुश होकर कनेक्शन कराना भी शुरू कर दिए हैं। कनेक्शन के साथ नौ वाट की एलईडी भी दी जा रही है। यह कम बिजली की खपत करेगी और भरपूर रोशनी देगी। इससे उपभोक्ता को कम धनराशि बिल के रूप में चुकानी पड़ेगी। अन्य कमरों में रोशनी करने के लिए उपभोक्ताओं को एलईडी ही लगाने की सलाह दी गई है।